ग्राम सुराज अभियान 2012 :

कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू ने इस अवसर पर कहा कि खेती-किसानी की बेहतरी के लिए इस साल राज्य सरकार ने अलग से कृषि बजट प्रस्तुत किया है। राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में अनेक योजनाएं चलायी जा रही है, जिनका भरपूर लाभ किसानों को उठाना चाहिए। छत्तीसगढ़ राज्य भण्डारगृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने सुशासन को ग्राम सुराज अभियान का उद्देश्य बताया। श्री बजाज ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में अच्छा शासन लाने के लिए पिछले सात सालों से ग्राम सुराज अभियान चलाया जा रहा है।

Syndicate content